रायबरेली, NOI :  कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन तक राजनीतिक पारा गरम करेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रायबरेली में अपने दो दिन के कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी विजय रक्ष से भ्रमण कर छोटी-छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव लखनऊ से सपा के विजय रथ को लेकर दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रायबरेली पहुंचेंगे। यहां पर उनका दो दिन के प्रवास में सभी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण का कार्यक्रम है। सभी विधानसभाओं का दौरा करने के दौरान वह छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह लखनऊ से विजय रथ लेकर चुरुआ बार्डर पर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद बछरावां में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सिलसिला बढ़ता हुआ शाम से लेकर अगले दिन तक जारी रहेगा।

अखिलेश यादव की सुबह 11.20 बजे बछरावां में जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे गुरुबख्शगंज तथा 2.30 बजे लालगंज डिग्री कालेज मैदान में जनसभा होगी। वह पांच बजे लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आगमन व रात्रि विश्राम। इसके बाद 18 दिसंबर की सुबह 11.10 बजे मुंशीगंज बाइपास पर जनसभा। दोपहर एक बजे ऊंचाहार और 3.30 बजे सलोन में जनसभा। वह बछरावां पहुंचेंगे। इसके बाद हरचंद्रपुर के गुरूबक्शगंज में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा सरैनी के लालगंज इंटर कॉलेज में होगा। उनका शाम को पांच बजे रायबरेली के फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह होगा। इसके बाद 18 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे अखिलेश यादव मुंशीगंज बाईपास पहुंचेंगे। इस दौरान सदर के मुंशीगंज बाईपास पर जनसभा करेंगे। दोपहर एक बजे ऊंचाहार विधानसभा में जनसभा करेंगे। तीन बजे उनका यहां के सलोन विधानसभा में जनसभा का कार्यक्रम है। इसके बाद रायबरेली सदर वापसी करेंगे।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement