लखनऊ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों का अनुपात घटा, जानें-क्या है वजह
लखनऊ, NOI चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में महिला वोटरों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसकी काफी अहम वजह भी हैं। कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए मतदाता सूची में लिंग अनुपात दुरुस्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राजधानी में नौ विधानसभा सीटें हैं, जहां पर कहीं पर भी आयोग के मानकों के अनुसार महिला वोटर नहीं हैं। हालांकि, लखनऊ पूर्वी और मोहनलालगंज सीट पर आंकड़े बेहद उत्साहवर्धक हैं। मोहनलालनगंज में तो निर्धारित मानक से केवल एक महिला वोटर कम है।
अगर प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला वोटरों की बात करें तो लखनऊ पश्चिम सीट ऐसी है जहां पर सबसे कम महिला वोटर हैं। यहां पर प्रति एक हजार पुरुषों पर 854 महिला वोटर हैं। सरोजीनगर विधानसभा का भी यही हाल है। यहां पर भी प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर साढ़े आठ सौ के करीब ही महिला वोटर हैं। आयोग का मानक है कि प्रति हजार पुरुष वोटरों पर न्यूनतम 906 महिला वोटर होनी चाहिए। लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां मलिहाबाद में 862, बख्शी का तालाब में 872, सरोजनीनगर में 854, पश्चिम में 854, उत्तर में 860, पूर्वी में 896, मध्य में 882, कैंट में 862 और मोहनलालगंज में 905 महिला वोटर हैं। इस तरह अगर जिले में लिंग अनुपात की बात करें तो औसतन प्रति एक हजार पुरुष वोटर पर महिला वोटर 871 के करीब हैं।
जिले में मतदाता
- पुरुष 19,94,484
- महिला 17,36,507
- तृतीय लिंग 198
- कुल 37,31,189
- 18-19 आयुवर्ग 23,400
- टोल फ्री नंबर 1,950
- वोटर बनने को कैसे करें आवेदन
- फार्म 6 - नए नाम का आवेदन
- फार्म 6 क प्रवासी का आवेदन
- फार्म 7 मृत्यु या स्थान परिवर्तन
- फार्म 8 संशोधन के लिए
- फार्म 8 क स्थानांतरण के लिए
- एक नवंबर पुनरीक्षण शुरू
- 30 नवंबर तक आपत्तियां
- 168 मलिहाबाद तहसील कार्यालय मलिहाबाद 0512-211038
- 169 बक्शी का तालाब हनीमैन चौराहा, 0522-2727919
- 170 सरोजनी नगर गोल मार्केट सेक्टर-डी एलडीए कालोनी कानपुर रोड, 0522-7968051
- 171 लखनऊ पश्चिम जगनाथ प्रसाद साहू इंटर कालेज, 0522-2651100
- 172 लखनऊ उत्तर आइटीआइ, अलीगंज, लखनऊ 0522-2339878
- 173 लखनऊ पूर्व विकास भवन, 0522-2355617
- 174 लखनऊ मध्य रौशनदौला कोठी, 0522-2629876
- 175 लखनऊ कैंट कांशीराम जी ग्रीन ईको गार्डेन गीता पल्ली 0522-2451036
- 176 मोहनलालगंज तहसील कार्यालय, मोहनलालगंज 0522-2979743
पंजीकरण केंद्र
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments