जयपुर NOI :-  राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि पहले जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन होगा फिर पार्टी कार्यकर्ता सीएम का घेराव करेंगे।

तुष्टीकरण की राजनीति

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि गहलोत को एकमात्र उद्देश्य कुर्सी बचाना है। इसके चलते वे प्रदेश में लगातार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। पूनिया ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 3 साल में 7 लाख 57 हजार से अधिक मुकदमे दर्ज हुए, 6,300 से अधिक हत्याएं हुई और 22 हजार 148 दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई। 

जुबेर के भाषण पर विवाद हुआ

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान मेवात बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान की जुबान फिसलने को लेकर विवाद हो गया । दरअसल,स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलवर जिले के गोविंदगढ़ में भाषण देते हुए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नर निशाना साधते हुए कहा,क्या इस सरकार ने देश की एक इंच भी जमीन बढ़ाई है। देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाया था।

जुबेर कहना चाहते थे कि नेहरू ने कश्मीर को हिंदुस्तान में मिलाया। गलती से पाकिस्तान का नाम निकल गया। इस मौके पर उनकी विधायक पत्नी साफिया भी मौजूद थी। जुबेर के भाषण का आडियो और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद हो गया।

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति पाकिस्तान के पक्ष में है। उन्होंने कहा जुबेर को पाकिस्तान से प्रेम है। विवाद हुआ तो सफाई देते हुए जुबेर ने कहा कि मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उस दिन मैंने यही कहा था कि कांग्रेस के नेता नेहरू और स्व.इंदिरा गांधी ने देश के लिए बड़े-बड़े काम किए हैं। मौजूदा भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। अब कोई गलत अर्थ निकाल रहा है तो मैं इसका कुछ नहीं कर सकता हूं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement