Delhi News: दिल्ली-NCR में खुलेगा पहला जू थीम पार्क, कचरे से बनाई जाएंगी सुंदर कलाकृतियां
नई दिल्ली NOI :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे नोएडा में जल्द ही पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क बनने जा रहा है। इस पार्क को 4डी कांसेप्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जिसमें नकली जानवर भी बिल्कुल असली नजर आएंगे। ये जानवर असली जानवरों की तरह पार्क में घूमेंगे। साथ ही इनकी आवाज भी असली जानवरों जैसी होगी।
लोहे और प्लास्टिक कचरे से बनेंगी कलाकृतियां
नोएडा में नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क को तैयार करने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। पार्क को बनाने में 500 टन लोहे का इस्तेमाल होगा। प्लांट में रीसाइक्लिंग के बाद इस लोहे से पार्क में कलाकृतियां बनाई जाएंगी। पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक वेस्ट का भी प्रयोग किया जाएगा।
4डी कांसेप्ट से नकली जानवर दिखेंगे असली
नोएडा प्राधिकरण पार्क को 4डी कान्सेप्ट पर बना रही है। आर्टिफिशियल जू पार्क में नकली जंगली जानवरों को तैयार करने में 4डी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क के नकली जानवरों की प्रतिक्रिया बिल्कुल असली जानवरों जैसी होगी। असली जानवरों की तरह की उनके शरीर में भी मूवमेंट और आवाज होगी। जानवरों की पूरी जानकारी रखने के लिए गाइडतैनात रहेंगे।
यहां पर बनेगा जू थीम पार्क
नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क को मास्टर प्लान-2031 में रिकियेशनल ग्रीन के तहत सेक्टर-94 के महामाया फ्लाईओवर के नीचे और शाहदरा ड्रेन के पास बनाया जाएगा। अपने आप में अनोखा पार्क को करीब 25 एकड़ जमीन में तैयार करने की योजना है। जू थीम वाली पार्क ग्रीन एरिया के 1% हिस्से में एक्टिविटी पार्क का निर्माण होदा, जिससे यहां घूमने आने वाले लोगों को रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, वेंडिंग बूथ, इंडोर गेम्स, रिटेल शॉस जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस साल से शुरू होगा निर्माण कार्य
खास बात यह है कि इस अद्भूत पार्क को विकसित करने में नोएडा प्राधिकरण को एक रुपए भी खर्च नहीं करने होंगे। जू थीम पार्क के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रिक्यूवेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) जारी की है निर्माण कार्य के लिए कंपनी का चयन होते ही इस साल ही पार्क बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पार्क का निर्माण करने वाली कंपनी को 20 साल तक इसकी मेंटेनेंस और देखभाल करनी होगी। प्राधिकरण इस बात को लेकर दावा कर रही है कि इस पार्क के बन जाने के बाद नोएडा विकास के मार्ग में नया कीर्तिमान हासिल कर सकता है।
इकोलॉजिकल हब से जुड़ेगा जू थीम पार्क
दिल्ली और नोएडा की सीमा पर बने इकोलॉजिकल हब से नोएडा में बनने वाला जू थीम पार्क को जोड़ा जाएगा। इसे ओखला बर्ड सेंचुरी नाम दिया गया है। एक लिंक रोड बनाई जाएगी जो सीधे बर्ड सेंचुरी को जोड़ेगी। इसके लिए लोगों को बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!