चंडीगढ़ NOI :-  शहर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग एरिया में चोरी की तीन वारदात हुई है। इसमें एक मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को काबू भी कर लिया है। एक जगह नकदी, गहने, कहीं से एसी के कापर वायर और तीसरी जगह मोबाइल समेत लैपटाप चोरी हुआ है। फिलहाल तीनों केस में एफआइआर दर्ज कर स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

केस-1: घर से कैश, सोने-चांदी के आभूषण चोरी

मनीमाजरा पीडब्ल्यूटी निवासी सुधीर चंद ने बताया कि किसी ने उनके घर से गोल्ड नोज पिन, गोल्ड इयर रिंग, 3 गोल्ड फिंगर, एक गोल्ड स्क्रू, दो जोड़े चांदी की पायल, सोने की एक चेन, दो जोड़े बिछवा व 7500 रुपए कैश चुरा लिए। मनीमाजरा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-2: कापर वायर चोरी करते हुए दो रंगे हाथ काबू

वहीं दूसरे केस में सेक्टर-17-ई के एससीओ नंबर-25 की पिछली साइड से कापर वायर चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान गांव कैंबवाला, चंडीगढ़ निवासी 31 वर्षीय मुकेश सिंह (31) और उन्नाव निवासी 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्टर-25-डी निवासी लीला धर की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

केस-3: सरगोधा सोसाइटी के एक मकान से लैपटाप व मोबाइल चोरी

सेक्टर-50 स्थित सरगोधा सोसाइटी निवासी करण खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उनके घर से लैपटाप व एक मोबाइल चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement