Winter Bike Ride Tips: मुश्किल में डाल सकती है जरा-सी चूक, सर्दियों में बाइक चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

धीरे चलें
सर्दियों में सुरक्षित राइडिंग के लिए अपनाए जाने वाले टिप्स में सबसे पहला काम होता है धीरे चलना। जैसा कि हम सब जानते हैं इस मौसम में बर्फ गिरने या कोहरे की वजह से सड़कों पर फिसलन बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे सही तरीका है अपनी बाइक को थोड़ा धीरे चलाना। ऐसा करने से आपको बाइक राइड का पूरा मजा भी मिलेगा और इमरजेंसी की स्थिति में इसे हैंडल भी किया जा सकेगा।
.jpg)
टायरों को कर लें गर्म
एक नॉर्मल टेम्परेचर के टायर से सड़कों पर घर्षण अधिक होता है और इससे बिके को हैडल करना आसान होता है। लेकिन सर्दियों में टायर ठंडे हो जाते हैं, जिससे इनका फिसलन ज्यादा होता है। ऐसी स्थिति में ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी सही से काम नहीं करते हैं। इसलिए इस स्थित से बचने के लिए अपने टायरों को राइड शुरू करने से पहले ही गर्म कर लें। इसके लिए बाहर निकलने से पहले कुछ मिनटों के लिए आस-पड़ोस की सवारी करने से मदद मिल सकती है।
.jpg)
ज्यादा कोहरे में जाने से बचें
ठंड के मौसम में सबसे आम समस्या रहती है हर तरफ कोहरे का होना। ऐसे में बाइक चलते समय ज्यादा दूर तक देखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा कोहरे में न निकलें। अगर आप बीच रास्ते में हैं और तब कोहरे का असर दिखना शुरू हुआ है तो जितना हो सके उतना धीरे जाए। अगर रात के समय राइड कर रहे हैं तो लाइट हाई बिंब पर रखें और इन्डिकेटर का इस्तेमाल करें।

राइड पर जाने से पहले बाइक को कर लें मेन्टेन
अगर राइड पर जाने का पहले से प्लान है तो इससे पहले ही अपनी बाइक को मेन्टेन कर लें। इसके लिए आप इसकी सर्विसिंग करा सकते हैं, इसमें ब्रेक टाइट से लेकर चेन टाइट तक का खास ख्याल रखें। साथ ही अगर टायर पुराने हो चुके हैं तो इसे जल्द बदल लें।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!