Kamal Haasan Birthday: 2 शादी, 3 अफेयर के साथ खूबसूरत बनी थी कमल हासन की लाइफ, चर्चा में रहे उनके यह किस्से
सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड वाले अभिनेता हैं कमल हासन
7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के परमकुदी में जन्में कमल हासन का असली नाम पार्थसारथी श्रीनिवासन है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। 1975 में 'अपूर्व रंगागल' से डेब्यू किया था। कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाले कमल हासन हिंदी सिनेमा के अभिनेता हैं, जिनके नाम पर सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं।
उन्होंने अभी तक कि अपने करियर में 19 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं। वह पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें चार बार नेशनल अवार्ड और दो बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। ऐसा कहा जाता है कि साल 2000 में कमल हासन को फिल्म फेयर को लेटर लिखकर निवेदन करना पड़ गया था कि, उन्हें नॉमिनेट न किया जाए। इंडस्ट्री में आ रहा है यंग नए टैलेंट को सराहना की जाए |
1985 में आई सागर फिल्म के लिए कमल हासन को बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब मिला था। इस अवार्ड से नवाजे गए कमल हासन व दूसरे अभिनेता बन गए, जिन्हें एक ही फिल्म के लिए दो अवार्ड मिले।
7 फिल्में भेजी गईं ऑस्कर में
4 नेशनल और 19 फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके कमल हासन ऑस्कर में भारत को सात बार रिप्रेजेंट कर चुके हैं। इस अभिनेता की सात फिल्में हैं जिन्हें भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था।
फ्रेंच सरकार से सम्मानित है कमल हासन
कमल हासन ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 2016 में इंडियन सिनेमा में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन के लिए फ्रांस की सरकार ने कमल हासन को शिवेलियर अवार्ड (Chevalier Award) से सम्मानित किया था। यह सम्मान पाने वाले भी कमल हासन दूसरे तमिल एक्टर हैं।
64 की उम्र में ज्वाइन की पॉलिटिक्स
कमल हासन ने 2018 में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की थी। तब उनकी उम्र 64 साल थी। उनकी पार्टी का नाम 'मक्का नीधि माईम' है।
पर्सनल लाइफ भी कम फिल्मी नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल हासन के कई महिलाओं के साथ रिश्ते रहे हैं। 1978 में कमल हासन ने वाणी गणपति से शादी कर ली और 10 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद उनका अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ हुआ। लेकिन इनके साथ भी रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और 2004 में दोनों अलग हो गए। सारिका से कमल हासन की श्रुति और अक्षरा नाम की दो बेटियां हैं।
22 साल छोटी एक्ट्रेस को किया डेट!
कमल हासन अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। ऐसी खबर है कि उनके खुद से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ रिलेशन थे। इसके अलावा 13 साल तक कमल हासन एक्ट्रेस गौतमी के साथ लिव-इन में रहे और 2016 में अलग हो गए |
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!