Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है आंवला, बस इस तरह करें डाइट में शामिल
Amla For Diabetes: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो कई तरह की बीमारियां आपको घेर लेती हैं। हालांकि डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर बढ़ते शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए आंवला काफी गुणकारी माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंवला खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बेहतरीन उपचार माना जाता है। यह एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आंवला विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है, जिससे आंखें की रोशनी बेहतर होती है। तो आइए जानते हैं, आंवले को नियमित रूप से डाइट में क्यों शामिल करने की सलाह दी जाती है।
- आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है। जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए।
- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आंवला काफी मददगार है। जिससे आपका हार्ट कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
- आंवला खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
डाइट में ऐसे शामिल करें आंवला
- कच्चे आंवले को भी आप खा सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। सबसे पहले फ्रेश आंवले को धो लें, फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, चाहें तो एक चुटकी नमक भी आंवले में मिक्स कर सकते हैं।
- आंवले का जूस आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। जिससे इसकी कड़वाहट कम होगी।
- आंवले का अचार स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले का उपयोग किया जाता है।
- आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!