Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?
इस यूट्यूबर की हो सकती है एंट्री
बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज के अनुसार, बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल हो सकते हैं। फिलहाल उनके बातचीत चल रही है, जो अपने अंतिम पड़ाव पर है। सब कुछ फाइनल हो गया तो अरमान मलिक, सलमान खान के शो में एंटरटेन करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दो बीवियों के कारण हैं पॉपुलर
अरमान मलिक के प्रोफाइल की बात करें तो वो यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं। अरमान अपनी दो बीवियां के कारण चर्चा में बने रहते हैं। कुछ महीनों पहले अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों का जन्म दिया था। वो पहले से एक बेटे चिरायु मलिक की मां है। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका भी एक बेटे की मां हैं। कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि अरमान मलिक पांचवी बार पिता बनने जा रहे हैं। इसके अलावा यूट्यूबर अपनी दोनों बीवियों के बीच अनबन को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!