BMW iX1 electric SUV का टीजर जारी, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 438 किमी रेंज
बैटरी पैक
BMW iX1 electric SUV में 64.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 313 बीएचपी की पावर और 494 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। iX1 11 किलोवाट चार्जर के साथ आता है। यह 130 किलोवाट तक की क्षमता के साथ फास्ट चार्जिंग में भी सक्षम है।
रेंज
रेंज की बात करें तो ये अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 438 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। हालांकि ऑफिशियल जानकारी इस व्हीकल के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।
लुक और डिजाइन
दिखने में गाड़ी iX1 ICE वेरिएंट की तरह लगेगा, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसका फ्रंट फेस अभी भी ट्वीन किडनी डिजाइन से लैस है। हालांकि इलेक्ट्रिक वर्जन में नए अलॉय व्हील और रियर में कुछ चेंजेज मिलने की संभावनाएं हैं।
संभावित कीमतें
कीमत की बात करें तो, BMW iX1 थर्ड जेनरेशन X1 का ऑल इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसे xDrive30 वेरिएंट में लगभग 60-65 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी ऑफिशियल कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लॉन्च होने के बाद ही हमें सही कीमतों के बारे में पता लग पाएगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!