कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी Disease X, ले सकती है 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने वायरस के 25 परिवारों की पहचान की है, जिनमें से प्रत्येक में सैकड़ों या हजारों अलग-अलग वायरस हैं, जिनमें से कोई भी महामारी पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वायरस जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं और तेजी से म्यूटेट हो सकते हैं, जैसा कि इबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के मामलों में देखा गया है।
कुछ समय पहले विश्व संगठन ने अगली महामारी की जानकारी की संभावना के बारे में भी सचेत किया था, जिसे डिज़ीज़-ऐक्स का नाम दिया गया था। WHO ने साल 2018 में डज़ीज़-एक्स के बारे में बताया था यानी कोविड-19 महामारी के दुनियाभर में फैलने से एक साल पहले। यानी ईबोला, SARS और ज़िका के साथ WHO की खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में डिज़ीज़-एक्स भी शामिल है।
WHO के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि डिज़ीज़-एक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरनाक महामारी का कारण बन सकता है, जो ऐसे रोगज़नक़ के कारण हो सकता है, जिनके बारे में मौजूदा समय में कोई जानकारी नहीं है। उनकी लिस्ट में शामिल बीमारियां ऐसी हैं, जिनका इलाज इस वक्त हमारे पास नहीं है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिज़ीज़ एक्स ज़ूनॉटिक होगी, यानी यह जंगली या पालतू जानवरों से शुरू होगी और फिर मनुष्यों को भी संक्रमित करना शुरू कर देगी, जैसा कि ईबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के साथ हुआ।
अगली महामारी के लिए क्या तैयारियां करनी होंगी?
आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर में करीब दो करोड़ लोगों मे अपनी जान गंवाई थी, लेकिन किताब के लेखकों का कहना है कि इससे खतरनाक महामारी आ सकती है। उन्होंने बताया कि इबोला, बर्ड फ्लू और MERS जैसे अन्य वायरस की तुलना में कोविड-19 की मृत्यु दर काफी कम थी। अगली महामारी के लिए हम अपने भाग्य पर निर्भर नहीं रह सकते, क्योंकि अगली महामारी और ज्यादा खतरनाक होगी।
कोविड-19 से ज्यादातर लोग रिकवर हो गए थे। हालांरि, ईबोला की मृत्यु दर 67% है, वहीं बर्ड फ्लू की 60 और MERS की 34 प्रतिशत है। भविष्य में आने वाली महामारियों से बचने के लिए वैक्सीन और इलाज पर रिसर्च होना जरूरी है। साथ ही हेल्थ सिस्टम और निगरानी को मजबूत करना होगा। अगली महामारी कब आएगी इसकी तारीख आज तय नहीं की जा सकती, लेकिन इसका सामना करने के लिए हम पहले से तैयारी शुरू जरूर कर सकते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!