Healthy Snacks For Diabetics: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण है बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इस बीमारी में किडनी, आंखें, लिवर, हार्ट और अन्य कई अंग कमजोर पड़ जाते हैं। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए नाश्ता सबसे जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

पालक पत्ते का चाट

पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। आप इसे काम सामग्री में आसानी से घर पर बना सकते हैं।

मसूर दाल का चीला

भारतीय नाश्ते में चीला काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। आप इस दाल का पेस्ट बनाकर घोल तैयार कर लें, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और नमक डालें, कम तेल में इस चीला को बनाएं।

भुने हुए नट्स

नट्पोस षक तत्वों का खजाना है। ये अनसैचुरेटेड फैट, कैल्शियम और कई विटामिन्स से भरपूर होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो नाश्ते में भुने हुए नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ग्रील्ड पनीर

पनीर के इस्तेमाल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ग्रील्ड पनीर अच्छा ऑप्शन है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें कार्ब्स भी कम होते हैं, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है।

इडली

इडली काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। वेट लॉस डाइट में भी इडली शामिल करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में बाजरा, रागी या ज्वार के आटे से बनी इडली पौष्टिक होती है।




0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement