BRICS सम्मेलन के चलते आगरा में नहीं मिली जगह तो लखनऊ में उतरा अमेरिकी प्लेन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच आगरा में पार्किंग की अनुपलब्धता के कारण एक अमेरिकी चार्टर विमान को लखनऊ में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार 56 अमेरिकी यात्रियों को सड़क मार्ग से आगरा भेजा गया।
NOI संवाददाता, लखनऊ। ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक अमेरिकी चार्टर विमान की भारत में मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। यह विमान आगरा जा रहा था, वहां पहले से ही पार्किंग की उपलब्धता नहीं थी। शैक्षिक भ्रमण पर निकले अमेरिकी नागरिकों को लखनऊ में उतारकर सड़क मार्ग से आगरा ले जाया गया।
घटना रविवार सुबह 11:50 बजे की है। चार्टर विमान में 56 अमेरिकी यात्री सवार थे। पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की। आइसलैंड एयर के 757-200 बोइंग विमान को लखनऊ से सोमवार दोपहर दो बजे रवाना किया जाएगा।
ब्रिक्स सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों के विमानो की पार्किंग भी दिल्ली के आसपास के एयरपोर्ट पर की गई थी। रविवार को यह राष्ट्रध्यक्ष वापस लौट रहे थे, इसके चलते अनियमित उड़ानों के लिए पार्किंग की उपलब्धता का संकट हो गया था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments