लखनऊ की सड़कों पर दौड़ा विंटेज कारों का काफिला, 'गदर' फिल्म वाली गाड़ी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
लखनऊ में स्तन कैंसर जागरूकता के लिए एक भव्य विंटेज कार रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने गुलाबी परिधान में भाग लिया। इस रैली में 'गदर' फिल्म में इस्तेमाल हुई कार सहित कई पुरानी गाड़ियां शामिल थीं।
NOI संवाददाता, लखनऊ। 'जांच ही है स्तन कैंसर का सुरक्षा कवच' 'जागरुकता से ही दे सकते हैं कैंसर को मात' जैसे नारे के साथ जब विंटेज कार से जागरुकता रैली निकली तो हर कोई देखता रह गया। हल्के गुलाबी रंग के कपड़े में 500 अधिक लोगों ने भाग लिया। स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया।
रविवार सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार और पूर्व आईएएस और यूपीईआरसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे से ‘विंटेज कार रैली’ और लखनऊ के सुपर-पिंक-बाइकर की ‘राइड फार ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस’ को रवाना किया।
फूड वैली, समता मूलक चौराहा होते हुए फिर वीमेन पावर लाइन चौराहे पहुंचकर रैली संपन्न हुई। एसजीपीजीआई ब्रेस्ट हेल्थ प्रोग्राम और ‘एसोसिएशन आफ 41 क्लब ऑफ इंडिया’ की ओर से आयोजित इस रैली में अलग-अलग जिलों से लोगों ने भाग लिया।
वहीं, ‘ब्रेस्ट कैंसर कंकर्स अभिनंदन सत्र’ में स्तन कैंसर से जंग जीतकर उभरीं महिलाओं को उनके साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसजीपीजीआई ब्रेस्ट हेल्थ प्रोग्राम के संयोजक डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा, जैसे विंटेज कार की मरम्मत थोड़ी मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं वैसे ही स्तन कैंसर का भी इलाज थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
रैली में लखनऊ गोल्फ क्लब, इंडियन कैंसर सोसाइटी (यूपी चैप्टर), इंडियन एसोसिएशन आफ एंडोक्राइन सर्जन्स, अवध हेरिटेज कार्स क्लब, लखनऊ सुपर-बाइकर्स क्लब, रोटरी क्लब आदि क्लब का विशेष योगदान रहा।
गदर फिल्म की कार ने सबका ध्यान खींचा
1090 चौराहे पर जब कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए एक दर्जन से अधिक चमचमाती विंटेज कारें सड़क पर दौड़ीं तो सभी देखते रह गए। बच्चे और बड़े हर कोई इसके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। वहां मौजूद लोग बड़ी उत्सुकता से इन गाड़ियों के बारे में गाड़ी के मालिकों से जानकारी ले रहे थे।
रैली में शामिल केशव माथुर ने बताया कि मास्टर डीलक्स कार उनके पिता ने 21वें बर्थडे पर गिफ्ट की थी। यह 1939 की कार है। जब यह सड़क पर दौड़ती है तो कार को लोग देखते रह जाते हैं। ये वही कार जिसे गदर फिल्म की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी ने इस्तेमाल किया था।
वहीं, रैली में शामिल नितिन ने बताया की उनकी कार 75 साल पुरानी है, जिसे मेंटेन रखना बहुत मुश्किल होता है। घर के बड़े बुजुर्ग की तरह इसकी देखभाल करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इसके पार्ट भारत में मिलते ही नहीं है। लंदन से मंगाने पड़ते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments