कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर 55 वर्षीय किसान अनिल साहू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में बुधवार सुबह खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। खेत में किसान का शव पड़ा मिला। एक पैर पूरी तरह कट गया था, जबकि शरीर पर कई चोटों के निशान थे। साढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव निवासी 55 वर्षीय अनिल साहू किसानी करते थे। वह बटाई में लेकर फसल उगाते थे। बुधवार भोर पहर करीब 5:00 बजे वह खेत में जोताई कराने के लिए पहुंचे थे। ट्रैक्टर चालक रोटावेटर से खेत जोत रहा था और अनिल चालक के बगल पर ही मडगार्ड के ऊपर बैठे थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement