त्योहारों की दस्तक के साथ कानपुर का नयागंज बाजार मेवों और मसालों की खुशबू से महक उठा है। इस साल चीनी मेवों की बढ़ती मांग देखी जा रही है।

NOI संवाददाता, कानपुर। दशहरा, करवाचौथ और दीपावली की दस्तक के साथ ही 150 साल पुराने नयागंज बाजार की हवा में मिर्च-मसाले की तीखी गंध के साथ मेवों की मिठास भी घुलने लगी है। सूरज की गुनगुनी धूप के साथ ही मेवों और मसालों के सौदे भी जोर पकड़ने लगे हैं।

त्योहारी खरीद के लिए आस-पास के 200 किमी दूर की बाजारों से चलकर आने वाले कारोबारियों की भीड़ अब देर शाम तक बाजार में बनी रहती है। बाजार में इस साल चीन से आने वाले बादाम, अखरोट और किशमिश की भी मांग है जो गिफ्ट पैक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को रास आ रहे हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement