'सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं', आजम खान से मिलने पर राजभर का अखिलेश पर तंज
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा है। ॉ
NOI डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुने ये हैं कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए।
राजभर ने ट्वीट कर लिखा, कैसी रही आजम चचा से मुलाकात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए। यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया... थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है।'
राजभर ने आगे लिखा, 'रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि खान चचा से आपकी बात बन नहीं पाई।सेटिंग नहीं बैठ पाई। ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया।'
राजभर ने अखिलेश को नसीहत देते हुए लिखा, 'सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव।'
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!