सोना हुआ सस्ता, लखनऊ के सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, बाजार में खरीदारी हुई तेज
लखनऊ में सोने के गिरते दामों से कुछ ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं, जबकि कुछ और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। सराफा कारोबारी ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सलाह दे रहे हैं, गुरुवार को 24 कैरेट सोना ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम रहा।
NOI संवाददाता, लखनऊ। सोने के गिरते दामों से कुछ ग्राहक खरीदारी करने पर विश्वास रख रहे हैं। तो कुछ और दामों के गिरने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों के सराफा बाजार में सुबह से लेकर शाम तक फोन घनघनाते रहे कि सोने के दाम अभी गिरने का सिलसिला जारी रहेगा या फिर थम जाएगा।
वहीं ज्वेलर्स भी अपने वर्षों पुराने ग्राहकों को सही सलाह देते हुए नजर आए। सराफा कारोबारी थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सलाह देते रहे, जिससे ग्राहक यह न कहे कि शुक्रवार को कुछ दाम कम हो गए हैं, आपने पूरा पैसा निवेश क्यों करा दिया ?
वहीं कुछ सराफा कारोबारी स्पष्ट रूप से मना करते हुए दिखे कि ग्राहक स्वयं निर्णय लें, जो रेट होगा, वह लग जाएगा। फिलहाल गुरुवार को लखनऊ में चौबीस कैरेटे सोने के दाम 1.48 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे और चांदी के दाम 2.18 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुए।
चौक सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन व महामंत्री विनोद महेश्वरी ने बताया कि सोने व चांदी की खरीदारी करने वाले कई ग्राहकों ने गुरुवार को भी खरीदारी की। क्योंकि सोने में इससे अच्छा समय खरीदारी का नहीं हो सकता। महेश्वरी के मुताबिक 29 अक्टूबर को करवा है, इसलिए करवा की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
चांदी के गिरते दामों को लेकर ग्राहक उत्साहित है। वहीं एक वर्ग इंतजार कर रहा है कि अभी सोने व चांदी के दाम दो से पांच रुपये तक और गिर सकते हैं। ज्वेलर्स के मुताबिक वैश्विक समीकरण पर निर्भर करता है कि दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, फिलहाल बहुत ज्यादा अंतर आने की संभावना ज्वेलर्स के मुताबिक नहीं है कि सोने के दाम दस हजार रुपये प्रतिदस ग्राम और कम हो जाए। हां जिन्हें शादी की शापिंग करनी हैं, उन्हें जरूर सोच समझकर निर्णय स्वयं लेना होगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!