कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 3 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग विलंब शुल्क निर्धारित है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को तीन नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में शुल्क जमा करने की तारीखें

21 से 28 अक्टूबर तक: बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का मौका।

29 से 31 अक्टूबर तक: 10,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की सुविधा।

एक से तीन नवंबर तक: 20,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम मौका।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यह व्यवस्था बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीएससी और एमएससी कृषि सहित आदेश में उल्लिखित पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के लिए लागू नहीं होगी। इन पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए भी आदेश में शुल्क जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को समयसीमा की जानकारी दें और परीक्षा फॉर्म व शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कराएं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि अतिरिक्त विलंब शुल्क से बच सकें।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement