Bigg Boss के घर में फिर एंट्री लेंगी बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली, NOI: कंटेस्टेंट के बीच मस्ती के तड़का लगाने जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी में पहुंचने वाली हैं। ये गुड न्यूज़ ख़ुद ने सनी एक वीडियो के ज़रिए अपने फैंस को दी है। लेकिन सनी बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि मेहमान बनकर जाएंगी और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करेंगी। वूट ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी के आने से पहले एक प्रोमो जारी किया है जिसमें एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड नज़र आ रही हैं।
वीडियो में सनी कहती हैं, ‘बिग बॉस ओटीटी के लिए मैं तो क्रेज़ी हो चुकी हूं, जितना देखो उतना ही कम। ये सीज़न है कनेक्शन्स के बारे में। तो जहां कनेक्शन वहां मैं, तो मैं आ रही हूं इस वीकेंड अपने स्टाइल में बहुत सारी मस्ती करने’। अब देखना ये होगा कि सनी शो में अकेली शिरकत करेंगी या पति डेनियल के साथ, क्योंकि इस बार बिग बॉस कनेक्शन्स के साथ खेला जा रहा है।
आपको बता दें कि सनी लियोनी बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने फिल्में भले ही कम की हों, लेकिन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सनी बिग बॉस के सीज़न 5 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं और यहीं से लोगों के बीच उनकी अलग पहचान बनी थी। सनी बिग बॉस 14 में बतौर मेहमान पहुंची थीं और कंटेस्टेंट्स से अलग-अलग टास्क करवाए थे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!