बरेली, NOI : पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सिंह सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। भाजपा द्वारा कोई नई योजना संचालित नहीं की गई है। सब पुरानी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।2022 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूरनपुर नगर के एक बरातघर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे, एयरपोर्ट, मंडी, सड़कें सभी का निजीकरण कर रही है। आने वाले समय में बेहद परेशानी होगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी जा रही है।

मनमाने रेट में उनकी फसल को खरीदा जाएगा। भाजपा की सरकार में सभी त्रस्त हैं। इसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए। यहां पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व विधायक पीतमराम, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement