नई दिल्ली, NOI: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज, 28 सितंबर 2021 का आखिरी तारीख है। बता दें कि गेट 2022 परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी खड़गपुर द्वारा ने इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख को 24 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर किया था। हालांकि, उम्मीदवार को ध्यान देना चाहिए कि वे लेट फीस के साथ परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर पाएंगे।

दूसरी तरफ, आईआईटी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के आवेदन में त्रुटियों को संशोधित किये जाने के लिए सूचना 26 अक्टूबर 2021 को जारी की जाएगी। साथ ही, संस्थान द्वारा गेट 2022 आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन लिए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 नवंबर 2021 तक ओपेन रखी जाएगी। हालांकि, इसके बाद भी उम्मीदवार अपने गेट 2022 अप्लीकेशन में पेपर या कटेगरी या एग्जाम सिटी में 12 नवंबर 2021 तक संशोधन कर पाएंगे। लेकिन उम्मीदवारों को इन संशोधनों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक या दो पेपरों में सम्मिलित होने के लिए केवल एक ही आवेदन करना होगा। एक से अधिक आवेदनों के मामले में, आईआईटी खड़गपुर द्वारा केवल एक ही स्वीकार किया जाएगा और शेष आवेदनों को भुगतान किए गए बिना शुल्क वापसी के अस्वीकार कर दिया जाएगा।

गेट 2022: अप्लीकेशन फीस

गेट 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय समय उम्मीदवारों को हर पेपर के लिए 1500 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये का ही शुल्क भरना होगा।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement