मुजफ्फरनगर में रामकुमार सर्राफ के शोरूम से 76 लाख का सोना चुराने वाले चार आरोपित गिरफ्तार,कर्मचारी भी था शामिल
सीसीटीवी की ली गई मदद
भगत सिंह रोड स्थित रामकुमार सर्राफ के शोरूम में रामपुरी निवासी तुषार शर्मा उर्फ लक्की और अभिषेक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनसे 46 सोने की चेन,जिनका कुल वजन 1425 ग्राम था, बरामद की गई है। चेन की कीमत 76 लाख आंकी गई थी। लगातार पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुख्य आरोपित की तलाश में जुटी थी।
ऐसे बनाई थी चोरी की योजना
नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर कुल चार आरोपितों को दबोचा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर रामपुरी गेट वाली गली के पास से पहले तुषार शर्मा उर्फ लक्की व अभिषेक शर्मा पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर किया गया। उनके पास से सभी चोरी की गई चेन भी बरामद की गई। अभिषेक यादव ने बताया कि चोरी की घटना की योजना करीब डेढ़ महीने पूर्व सर्राफ की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी केतन उर्फ कन्नू, कन्हैया वर्मा उर्फ मोंटी के साथ मिलकर अभिषेक और तुषार ने बनाई थी। सभी चार आरोपितों को पुलिस ने चालान कर दिया।
पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम
एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने मुजफ्फरनगर में सर्राफ यहां चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को यह इनाम दिया जाएगा। पुलिस के इस काम की प्रशंसा हो रही है। व्यापारियों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!