लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- SIR और EVM की मदद से लोगों से वोट का अधिकार छीन रहे मोदी और ज्ञानेश कुमार

Kharge in Lucknow: खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमें गठबंधन को मजबूत करना है और मोदी-योगी को सत्ता से हटाना है। 

NOI  डेस्क,  लखनऊ।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को लखनऊ में थे। खरगे ने संविधान रक्षा मार्च को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके भीतर जोश भी भरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उनके संबोधन के दौरान निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा मार्ग पर आंबेडकर महासभा के कार्यालय पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में संविधान रक्षा मार्च को लेकर जोश भरा।

खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमें गठबंधन को मजबूत करना है और मोदी-योगी को सत्ता से हटाना है। हम सभी को जीतने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा और अहंकार भरी बातें छोड़नी होंगी। संविधान हमारा स्वाभिमान है, लोकतंत्र हमारी पहचान है और इसकी रक्षा हमारा संकल्प है।

खरगे के निशाने पर इस दौरान भाजपा का शीर्ष और उत्तर प्रदेश का नेतृत्व रहा। उन्होंने कहा कि जब योगी जी सांसद थे, तब संसद में रो रहे थे। मुझसे किसी ने पूछा कि ये क्यों रो रहे हैं। तब मैंने कहा था- ये लोग ऐसे ही रोते हैं, 'मुंह में राम-बगल में छुरी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और ज्ञानेश कुमार गठबंधन कर, SIR और EVM के जरिए लोगों से वोट का अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी और ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटेंगे, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस पर एकजुटता बहुत अच्छी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस पर एकजुटता बहुत अच्छी लग रही है। यहां की सरकार बहुत डरती है। हमें मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी, लेकिन हम एक दिन मार्च निकलेंगे। अपने संबोधन के दौरान खरगे ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं को नसीहत भी दी। बोले- हमें मोदी और योगी को हराना है इसलिए आपस में लड़ना नहीं है। उनका इशारा सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के बीच तल्ख बयानबाजी की ओर था।

खरगे ने कहा कि संविधान बनाने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका रही। सबसे पहले यहीं से पास हुआ था कि 1935 का एक्ट समाप्त किया जाए। बाबा साहब ने वोटिंग का अधिकार दिया। अब भाजपा उसे छीन रही है। हम डरने वाले लोग नहीं हैं। बाकी लोग कभी डर के बैठ जाते हैं, कभी भाजपा के साथ चले जाते हैं। मोदी का गठबंधन ज्ञानेश के खिलाफ हुआ है। उन्हें हटाने के लिए राहुल अखिलेश का गठबंधन हुआ है।

संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक न्याय, समान अवसर, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। इन संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करें।
संविधान दिवस पर कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया तथा संविधान के मूल आदर्शों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान की रक्षा, लोकतंत्र का सम्मान और हर नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा हमारा संकल्प है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement