नई दिल्ली, NOIबुधवार को करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने बैनर की पहली एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म का एलान किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने जारी नहीं की थी। अब गुरुवार को फिल्म के शीर्षक के साथ स्टार कास्ट और कहानी की झलक पेश कर विधिवत घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम योद्धा है और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। 

योद्धा के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक प्लेन हवा में नीचे गिरता नजर आता है, जिसमें आग लगी है। प्लेन के अंदर अंधेरे में सिद्धार्थ मल्होत्रा वेपन थामे हुए मर्सिनरी के अंदाज में दिख रहे हैं। वॉइस ओवर आता है- मे-डे... मेड.. हाइजैक। योद्धा अगले साल 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। करण ने अपने ट्वीट में बताया है कि जल्द फीमेल लीड्स की घोषणा की जाएगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो राशि खन्ना और दिशा पाटनी फीमेल लीड रोल्स में नजर आएंगी।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म शेरशाह काफी कामयाब रही थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की गयी थी। कारगिर हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की इस बायोपिक फिल्म को खूब सराहा गया और बतौर एक्टर सिद्धार्थ की स्थिति को इस फिल्म ने मजबूत किया है। शेरशाह में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में थीं। करण ने शेरशाह का रेफरेंस लेते हुए टीजर के साथ लिखा- चोटियों को फतेह करने के बाद, मैं धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फ्रेंचाइजी में पूरी ताकत के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की वापसी की घोषणा करते हुए गौरवान्वित हूं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद हंसी तो फंसी, ब्रदर्स, कपूर एंड संस, बार-बार देखो, इत्तेफाक और शेरशाह में उन्होंने लीड रोल या पैरेलल लीड रोल निभाये।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement