लखनऊ, NOI : Priyanka Gandhi Vadra Lucknow Visit: कांग्रेस के मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत करने लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गई हैं। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक प्रियंका वाड्रा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले वह जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं और पुष्पाजंलि अर्पित की। यहां प्रियंका ने प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भय के माहौल के खिलाफ मौन धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे चले इस धरने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय रवाना हुईं।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद पहली बार लखनऊ आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। गांधी प्रतिमा पर घंटों इंतजार कर रहे कार्यकर्तओ का जोश उस समय चरम पर पहुच गया जब वह राजभवन की तरफ से गांधी प्रतिमा पहुचीं। भीड़ इतनी थी कि पुलिस को कार्यकर्ताओं को प्रतिमा स्थल से हटाकर नीचे करना पड़ा। फूल लेकर खड़ी महिला कार्यकर्ता भी घायल हो गईं। प्रियंका गांधी प्रतिमा पर बैठ कर दो मिनट मौन धरने पर बैठी।

गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। होर्डिंग के साथ ही कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। एयरपोर्ट के पास भी सैकड़ों कार्यकर्ता घंटों पहले से ही प्रियंका गांधी के स्वागत में खड़े रहे। पहली बार हजरतगंज चौराहा कांग्रेस की होर्डिंग से पट गया था। प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर स्वागत करने जैसी कई होर्डिंग नाम के साथ कार्यकर्ता लगाए हुए थे।

प्रियंका गांधी के साथ गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठीं विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार की गुंडागर्दी और अराजकता के खिलाफ मौन धरना चल रहा है। कब तक चलेगा यह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तय करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भी आने लगे हैं।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement