नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। रविवार को मेट्रो से चलने वाले हजारों यात्रियों के लिए मेट्रो की ओर से जारी सूचना काफी अहम है। येलो लाइन पर राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय तक रविवार की सुबह मेट्रो नहीं चलेगी। 21 नवंबर रविवार की सुबह से साढ़े सात बजे तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है इसलिए मेट्रो ने यह सूचना जारी की है कि वह इस दौरान दूसरे तरीके से अपने गंतव्य तक जा सकें। बता दें कि यलो लाइन राजधानी दिल्ली में समयपुर बादली स्टेशन को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है। इस मार्ग पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है।

इधर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान यात्रियों को राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय जाने के लिए फ्री फीडर बस की सेवा उपलब्ध रहेगी। ट्रैक के रखरखाव के कारण सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों थोड़ी परेशानी हो सकती है हालांकि मेट्रो की कोशिश जारी जल्द से जल्द वह ठीक कर सेवा को बहा कर सके।

यह भी बता दें कि रविवार का दिन होने के कारण मेट्रो में आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ होती है। लेकिन, रविवार के दिन ऑफिस की बजाय लोग घूमने टहलने के लिए निकलते हैं।बता दें कि भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें फेज तीन के दिल्ली मेट्रो कारिडोर के निर्माण की चुनौतियों पर तैयार डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म का नाम ‘चुनौतियों पर विजय’ रखा गया है। लिहाजा, इस फिल्म महोत्सव में दिल्ली मेट्रो के विकास की झलक भी दिखेगी। फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक है। फेज तीन के कारिडोर के निर्माण की चुनौतियों पर यह डाक्यूमेंट्री फिल्म डीएमआरसी ने तैयार कराया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement