नई दिल्ली, NOI:बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अतरंगी फैशन के लिए फेमस एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने रियलिटी टीवी शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करते हैं। वहीं रणवीर उनसे सवाल पूछते हैं। साथ ही स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार राज भी शेयर करते हैं। हाल ही में रणवीर के इसी रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' में टीवी क्वीन एकता कपूर और मौनी रॉय पहुंची थीं। इस दौरान एकता कपूर के क्रश को लेकर एक बड़े राज का खुलासा हुआ। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...
द बिग पिक्चर' के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौनी राय और एकता कपूर, रणवीर सिंह के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं मौनी राय वहां बैठी ऑड‍ियंस के सामने एकता को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा करती हैं। वह कहती हैं, 'क्या आप लोग जानना चाहते हैं कि एकता कपूर का क्रश कौन है?' इसके बाद वे एकता का एक थ्रोबैक वीड‍ियो दिखा जाता है जिसमें वह रणवीर सिंह पर अपने क्रश होने की बात को बताती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि रणवीर का नाम लेते हुए एकता काफी शर्म से लाल होती दिख रही हैं। बस फिर क्या था एकता की ये बात सुनकर रणवीर का खुशी से उछल पड़ते हैं।

इसके बाद रणवीर सिंह नेशनल टीवी पर एकता से कहते हैं, 'मैं आज इस मंच पर अपने प्यार का इजहार करना चाहूंगा' बस इसके बाद जितेंद्र का आइकॉनिक सॉन्ग 'नैनों में सपना' बजने लगता है और रणवीर उस पर एकता के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद एकता भी कहती हैं,

'मुझे नहीं लगता क‍ि मैंने ऐसा पहले कभी किया है पर मैं सिर्फ इस शख्स (रणवीर) के लिए कर सकती हूं।'इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement