आगरा, जागरण NOI:आगरा और आसपास के जिलों में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार सुबह तक जारी है। शनिवार को सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इसके चलते गलन जैसा अहसास हो रहा है। हालांकि न्‍यूनतम तापमान में अभी ज्‍यादा गिरावट नहीं है लेकिन अधिकतम तापमान लुढ़क गया है। इधर मौसम विभाग ने अब धुंध और कोहरा छाए रहने के संकेत भी दिए हैं।

आगरा में पूरी रात के बाद शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी जारी है। लगातार बूंदाबांदी होने से प्रदूषण कम हो गया है और स्‍मॉग की जो चादर बिछी थी, वह भी छंट गई है। हालांकि बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली है। शनिवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 24.9 डिग्री दर्ज हुआ था। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में भी बूंदाबांदी हुई है। सुबह बच्‍चे स्‍कूल भीगते हुए गए। हल्‍की बूंदाबांदी फसलों के लिए भी वरदान है। साथ ही प्रदूषण का स्‍तर भी इससे कम होगा।

चार दिन रहेगी धुंध

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चार दिन तक सुबह सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी, इसके बाद मौसम साफ होगा। दोपहर में धूप निकलेगी। 24 नवंबर को फिर से बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement