लुधियाना/चंडीगढ़ NOI:  लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। विस्फोट में अभी तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के मुताबिक धमाका कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम के पास हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीगढ़ से बम निरोधक टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने लोगों के पेनिक न होने को कहा है। लुधियाना में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।  

घटना की शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी निंदा की है। कहा कि पंजाब पुलिस इस समय सिर्फ और सिर्फ अकाली नेताओं पर केस दायर करने पर ही काम कर रही है और उनका ला एंड आर्डर पर कोई ध्यान नहीं है। इसी कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वह सियासी बदलाखोरी में न पड़ें, बल्कि ला एंड आर्डर पर ध्यान दें।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement