28 साल बाद आया फैसला: आगजनी-तोड़फोड़ के मामले में पूर्व सांसद बनवारी लाल समेत तीन को 3-3 साल की सजा
पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल समेत तीन लोगों को 28 साल पुराने व्यापार कर भवन में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है।
NOI संवाददाता, लखनऊ। व्यापार कर भवन में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी करने के 28 साल पुराने मामले में पूर्व राज्यसभा सदस्य व व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इस मामले में बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी करार दिया गया था। 17 नवंबर को अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की थी। मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद तीनों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई।
मामला 12 अगस्त 1998 का है। हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी।
इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में बनवारी लाल कंछल समेत उनके व्यापारी साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करीब 28 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!