गुजरात: वडोदरा में कैमिकल फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग, चार की गई जान; कई घायल
वडोदरा, NOI: गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) के पास वड़सर ब्रिज क्षेत्र में कैंटोन लेबोरेटरीज कंपनी का बॉयलर फट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से पहले तेज धमाका हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है।
धमाके की आवाज से मकानों में पड़ी दरारें
कैमिकल फैक्टरी में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के मकान एवं फ्लैट में कांच टूट गए तथा एक जोरदार धमाके की आवाज से कुछ मकानों में दरारें भी देखी गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है जबकि दस के जख्मी होने की खबर है। बॉयलर के ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन फैक्टरी के पास ही रह रहे मजदूर परिवारों के बच्चों के भी इस हादसे में जख्मी होने के समाचार मिल रहे हैं।
लगा जैसे आ गया भूकंप
वडोदरा गुजरात औद्योगिक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट क्षेत्र में स्थित कैंटोन लेबोरेटरी कंपनी का बायलर शुक्रवार को अचानक फट गया। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो लगा जैसे कोई ट्रेन की दुर्घटना हुई है अथवा भूकंप आया है। कंपनी में सुरक्षा उपकरणों को लेकर आपराधिक लापरवाही बरती जा रही थी जिसका भी इसे एक परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है साथ ही इस घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पीड़ित परिवारों ने की मुआवजे की मांग
पीड़ित परिवारों ने सरकार से न्याय की मांग करते हुए मुआवजे की भी मांग रखी है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों के अभाव के चलते यह हादसा हुआ है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि सुरक्षा के नाम पर इस फैक्टरी पर कोई साधन उपलब्ध नहीं नजर आते हैं। नजदीक से ही सुबह 9:00 बजे एक ट्रेन गुजर रही थी ट्रेन के निकल जाने के बाद यह धमाका हुआ नागरिकों का यह भी कहना है कि अगर ट्रेन गुजरते वक्त ही यह हादसा होता तो शायद यह और भी खतरनाक रूप ले सकता था।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले गुजरात के पंचमहल के गोघंबा में स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में भी ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये ब्लास्ट भी इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!