कानपुर में सिख समाज जेन जी और जेन अल्फा को अपनी संस्कृति, इतिहास और गुरुमुखी भाषा से जोड़ने की पहल कर रहा है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। बदलते परिवेश के बीच सिख समाज के जेन जी (1997 से 2010 के बीच जन्मे बच्चे) और जेन अल्फा (2010 के बाद पैदा हुए बच्चे) को संस्कार, संस्कृति से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। इसमें बड़ों को भी भौतिकवादी सोच छोड़कर जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी जा रही है।

जिले के 52 गुरुद्वारों में इसके लिए सिख समाज महिला विंग प्रतिदिन 30 से 50 के बैच को मातृभाषा गुरुमुखी पढ़ने-लिखने, भारतीय संस्कृति के मर्म को समझाने का काम शुरू करने जा रही है। 15 दिन के विशेष प्रशिक्षण से उन्हें इसमें पारंगत किया जाएगा।

सिख समाज में गुरुमुखी लिखने व पढ़ने वाले बच्चों व युवाओं की संख्या भी घट रही है। इसको लेकर सिख समाज चिंतित है। सिखों को अपने इतिहास व संस्कृति से जोड़े रखने के लिए जेन जी व जेन अल्फा का चयन किया गया है। सिख समाज महिला विंग की अध्यक्ष जसबीर कौर ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों की नींव को मजबूत करना, गुरुमुखी को घर-घर पहुंचाना है।

बच्चों को सिखों के इतिहास से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में भी जाकर बच्चों को शिक्षा देंगे।नए साल तक इसे प्रदेश के साथ ही देश स्तर पर सिख संगठनों के साथ मिलकर प्रारंभ कर दिया जाएगा।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement