नई दिल्ली, NOI: NTPC recruitment: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (National Thermal Power Corporation, NTPC Recruitment 2021) ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर (Assistant law officers) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नियुक्ति प्रक्रिया क्लैट परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हुई थी और 7 जनवरी, 2022 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस दौरान आवेदन कर दें। अभ्यर्थी ध्यान दें कि अंतिम तिथि गुजरने के बाद आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि कि किसी अन्य वर्ष के CLAT स्कोर या किसी अन्य परीक्षा के स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस पद के लिए आयु 7 जनवरी, 2022 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुरुप ही अप्लाई करें, क्योंकि एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

NTPC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त पदों की कुल संख्या में से अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए कुल पद 6, ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 2 पद और एससी वर्ग के लिए 1 पद नियुक्ति की जाएगी।

ये होगी फीस

असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी कैटेगिरी से संबंधित उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में 'पे-स्लिप' के माध्यम से ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी किया जा सकता है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी से ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement