नई दिल्ली,NOI: अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब और गोवा में रैली करेंगे। राहुल गांधी 15 जनवरी को पंजाब और 16 जनवरी को गोवा में रैली करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी निजी दौरे पर विदेश यात्रा पर चले गए हैं।

रणदीप सुरेजवाला का निशाना

विदेश यात्रा के कारण राहुल गांधी को विरोधियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया को अनावश्यक अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

मोगा रैली रद

इससे पहले तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में राहुल गांधी की जनसभा थी, लेकिन अब इसे रद कर दिया गया है। इस रैली के जरिए पंजाब में चुनावी कैंपेन की शुरुआत होनी थी। हालांकि, अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

पांच जनवरी को भाजपा करेगी चुनावी कैंपेन की शुरुआत

गौरतलब है कि भाजपा भी पंजाब में अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। भाजपा के चुनावी कैंपेन की शुरुआत पांच जनवरी को पीएम मोदी की रैली के साथ होगी। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद पीएम मोदी की ये पंजाब में पहली रैली होगी। बता दें कि भाजपा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement