नई दिल्ली,NOI: उत्तर प्रदेश में हाई और इंटरमीडिएट की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्राप्त जानकारी और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एग्जाम सेंटर का निर्धारण में देरी संभावित है। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब 10 फरवरी 2022 कर दी गयी है। पहले 2022 के यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर निर्धारित किए जाने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। एग्जाम सेंटर के विवरणों में त्रुटियों के मद्देनजर संशोधित सूची 2 फरवरी 2022 तक अपलोड की जाएगी।

जल्द जारी होंगे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लिए टाइमटेबल

दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा यूपीएमएसपी बोर्ड एग्जाम 2022 डेटशीट का इंतजार किया जा रहा है। यूपी के डिप्टी सीएम द्वारा यूपी बोर्ड डेट शीट 2022 को 30 दिसंबर तक जारी किए जाने की घोषणा के बाद उम्मीद की जा रही है कि परिषद द्वारा जल्द ही हाई और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए, यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा, ऐसे में छात्र परिषद की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बता दें कि यूपीएमएससपी द्वारा निर्धारित अवकाश तालिका के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 दिनों में कराया जाना है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षाएं चुनावों के बाद ही आयोजित की जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल के मध्य से शुरू हो सकती हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement