अमृतसर NOI:  17 जनवरी को आबूधाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में हुए हाउती विद्रोहियों के आतंकवादी हमले में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई थी। एक युवक अमृतसर के कसबा मेहता और दूसरा युवक हरदेव जिला मोगा का रहने वाला है।दोनों युवकों के पार्थिव शव शुक्रवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि गांव मेहता का हरदीप सिंह पिछले साल अप्रैल में ही अमृतसर में शादी के बाद आबूधाबी पैसे कमाने के लिए गया था। वहां वह ड्राइवरी करता था। 17 जनवरी को आतंकी हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई।
स्वजनों ने बताया कि उनकी आखिरी बार लोहड़ी पर उसके साथ बात हुई थी। शादी के बाद उसकी पहली लोहड़ी थी, जिसका जश्न पंजाब में जमकर मनाया गया था। उनको नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी लोहड़ी होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यूएई की सरकार का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उनके भाई के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे परिवारिक सदस्यों के सुपुर्द किया गया। दूसरे युवक का नाम हरदेव सिंह पुत्र दर्शन सिंह है। वह मोगा की बाघापुराना तहसील का रहने वाला है
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आबूधाबी से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो पार्थिक शव आएं है। एक युवक अमृतसर के मेहता कसबा का रहने वाला था और दूसरा युवक मोगा का रहने वाला था। पिछले दिनों आबूधाबी में हुए आंतकी हमले में दोनों युवकों की मौत हुई थी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। आज यह पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंपे गए हैं।
यह था मामला
अबूधाबी के एयरपोर्ट के नजदीक सोमवार को ड्रोन हमले से तेल से भरे तीन ट्रक टैंकरों में विस्फोट के बाद आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में एयरपोर्ट को भी चपेट में ले लिया। आग से एयरपोर्ट के छोटे से हिस्से को नुकसान हुआ है। कुछ देर रुकी रहने के बाद विमान सेवाएं फिर सामान्य हो गईं। घटना में मारे गए तीन लोगों में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी हैं। ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हाउती विद्रोही कई वर्षो से यमन में कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश की राजधानी सना समेत बड़े इलाके पर उनका कब्जा भी हो गया है। वहां पर सरकारी सेना के साथ सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सुन्नी मुस्लिम देशों की सेनाएं विद्रोहियों से लड़ रही हैं। विद्रोहियों से लड़ रहे गठबंधन में यूएई भी शामिल है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement