नई दिल्‍ली, NOI ऑनलाइन डेस्‍क : इस वर्ष अगस्‍त में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनेगा। विदेश मंत्रालय इसके लिए अभी से अपनी कार्ययोजना की तैयारी  में जुट गया है। मंत्रालय महीने भर का एजेंडा तैयार कर रहा है। उम्‍मीद की जा रही है कि भारत का फोकस आतंकवाद की फंडिंग और अफगानिस्‍तान रहेगा। अपने नेतृत्‍व में भारत इन दोनों विषयों को अंतरराष्‍ट्रीय मंच से उठाएगा।

इसके पूर्व जून में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि इसकी सदस्यता के दौरान भारत की मुख्य प्राथमिकता आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। उन्‍होंने कहा था कि भारत अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए सुरक्षा परिषद में ठोस और परिणामोन्मुखी कार्रवाई करने का प्रयास करेगा। भारत से संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समितियों द्वारा संस्थाओं और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने और हटाने में अधिक पारदर्शिता की मांग करने की भी उम्मीद है। विस्तारित परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करना भी एजेंडे में ऊपर है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement