IT Recruitment 2022: आयकर विभाग ने निकाली सरकारी नौकरियां, इस अप्लीकेशन फॉर्म से करें आवेदन
आयकर विभाग भर्ती 2022 के लिए योग्यता
आयकर विभाग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, आयकर निरीक्षक पद के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या स्नातक डिग्री उत्तीर्ण या कोई समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए और उम्मीदवार की आयु 18 अप्रैल 2022 को 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। कर सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री के साथ-साथ 8000 केडीपीएच की गति से डाटा एंट्री करने में सक्षम होना चाहिए और आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या काउंसिल से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए और आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इनके अतिरिक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया होना चाहिए, अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
आयकर विभाग भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
आयकर विभाग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार सभी पदों के लिए प्राप्त हुए आवेदन की स्क्रूटिनी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके सम्बन्धित खेल में प्रवीणता का मूल्यांकन करने के लिए ग्राउंड/प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कर सहायक पद के लिए उम्मीदवारों को डाटा एंट्री स्किल टेस्ट भी देना होगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!