रांची, NOI :  Holi 2022 होलिका दहन में राशि अनुसार आहुति देने और राशि अनुसार रंग लगाने से सभी मनोकामना पूर्ण होकर ग्रह बाधा दूर होंगे। राजधानी रांची के ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा बताते हैं राशि के अनुसार ही कई चीजों को मानना बेहतर होता है। आपकी अपनी राशि इस साल क्या कहती है, देखें...

  • मेष- इस राशि के जातक का शुभ योग बन रहा है। तरक्की और आय के नए रास्ते विकसित होंगे। 7 काली मिर्च होलिका में अर्पण कर स्वास्थ्य संबंधी परेसानी दूर होगी। होली पर मेष राशि के जातकों को हरे और नीले रंग को लगवाने से बचना चाहिए।
  • वृष- यह समय आप के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आ रही हैं। आय में वृद्धि के साथ व्यापार संबंधी नई योजनाएं बनायेगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। सफेद चंदन से तीन फेरे होलिका के लेकर डाले इससे मानसिक चिंता दूर होगी। इन्हे नारंगी, पीला और लाल रंग नहीं लगाना चाहिए।
  • मिथुन- रोजगार में सफलता लेकर आई है, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, दफ्तर में प्रमोशन के योग बनेंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी चने की दाल की आहुति देने से आर्थिक संकट समाप्त होगा। लाल एवं नारंगी रंग लगाने से बचाना चाहिए।
  • कर्क- यह समय खुशहाली लेकर आई है। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं. आप आर्थिक स्थिति को सुनियोजित तरीके से बढ़ाने में सफल होंगे, पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। सौंफ की होलिका में आहुति देने से वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे। काले और नीले रंग से बचाना चाहिए।
  • सिंह- इस साल की होली जीवन में सम्मान लेकर आई है। धन से जुड़े मामले में सफल रहेंगे, साझेदारी में नए काम की शुरुआत होगी, जौ की आहुति होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाता है। हरे और नीले रंग से बचाना चाहिए।
  • कन्या- होली आपके लिए शुभता लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, 3 जायफल 3 काली मिर्च की आहुति होलिका दहन में डालने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी। लाला और नारंगी रंग से परहेज करना चाहिए।
  • तुला- इस समय व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद होगा, नौकरी में सफलता मिलेगी, धन लाभ के योग बनेंगे, वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ेंग। काले तिल और 2 हल्दी की गांठ अर्पित करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी। लाल,पीला और नारंगी से बचाना चाहिए।
  • वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उन्नति लेकर आई है। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश समाप्त होगी, भाग्य का साथ मिलेगा, पीली सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा। नीला रंग के प्रयोग से इन्हे बचाना चाहिए।
  • धनु- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे, शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी चावल व तिल दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी। नीला रंग के प्रयोग से इन्हे बचाना चाहिए।
  • मकर- सामान्य रहने वाली है। आर्थिक उलझन के योग हैं, मन विचलित हो सकता है, जीवनसाथी से लाभ मिलेगा. 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम होता है। लाल, पीला और नारंगी रंग नही लगाने से बचाना चाहिए।
  • कुंभ- कुंभ राशि के लोगों के लिए कठिन रहने वाली है। अचानक से धन हानि के योग हैं, मानसिक तनाव रहेगा, संतान सुख मिलने की संभावना है। मूंग की दाल, काले तिल के मिश्रण को होलिका में अर्पित करने से इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी। लाल, पीला और नारंगी रंग नही लगाने चाहिए।
  • मीन- मीन राशि के लोगों के लिए जीवन में सुधार लेकर आई है। कार्य क्षमता बढ़ेगी, मानसिक उलझनें कम होंगी, बड़े धनलाभ के योग हैं.जीरा और नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी। काला, नीला, और हरा रंग इन्हे नही लगाने चाहिए।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement