The Kashmir Files पर इमारत-ए-शरिया के प्रमुख हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी का बड़ा बयान...
झारखंड के पड़ोसी शहर राउरकेला में इमारत-ए-शरिया प्रमुख ने दिया बयान
दरअसल, हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला शहर में मौजूद थे। मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान The Kashmir Files फिल्म के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उनका यह बयान उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा जो इस फिल्म का विभिन्न कारणों से विरोध कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रदर्शन के बाद से ही यह फिल्म काफी सुर्खियों में है। कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनाई गई यह फिल्म इस समय बंपर कमाई कर रही है।
आइएएस नियाज खान के पोस्ट के बाद आया इमारत ए शरिया का बयान
हालही में इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश के एक आइएएस अधिकारी नियाज खान ने कई विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब उन्हें सरकार की ओर से भी नोटिस जारी करने की बात सामने आ रही है। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक तारीफ कर चुके हैं। नियाज खान की सार्वजनिक टिप्पणी के बाद मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कार्रवाई की बात कही है। नियाज खान मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियाज खान ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म निर्माता से कहा था कि भारत में मुसलमानों की हत्या पर भी फिल्म बनाने की जरूरत है। कहा था कि भारत में रहने वाले मुसलमान कीड़े मकोड़े नहीं है, इस देश के नागरिक हैं। उनके इस बयान के बाद पूरा मामला हिन्दू-मुसलमान के नजरिए से देखा जाने लगा।
झारखंड में भी अब उठ रही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग
मालूम हो कि The Kashmir Files फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी जिस झारखंड की अगुवाई करते हैं वहां भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। भाजप के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा था कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर देना चाहिए, हालांकि इस पर अभी तक झारखंड सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार में 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री कर दी गई है।
भाजपा के कई बड़े नेता सिनेमाघरों में जाकर देख रहे यह फिल्म
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। सुर्खियों में आने के बाद वह लगातार भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल इस फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई नेताओं ने तो सामूहिक रूप से सिनेताघरों में जाकर इस फिल्म को न सिर्फ देखा, बल्कि लोगों से देखने की अपील तक कर चुके हैं। भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी थियेटर में जाकर इस फिल्म को देख चुकी हैं। झारखंड के सभी सिनेमाघरों में यह फिल्म लोगों की पसंद बनी हुई है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!