लुधियाना NOI :  जिला लुधियाना में धड़ल्ले से बन रही अवैध कालोनियों के आगे ग्लाडा अफसर बेबस दिखाई दे रहे है। आलम यह है कि जैसे ग्लाडा अफसर किसी एरिया में कार्रवाई करने पहुंचते है तुरंत कॉलोनाइजर मौके पर पहुंच जाते है। ऐसे में ग्लाडा अफसर बीच में कार्रवाई छोड़ वापस दौड़ने को मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को गांव लादिया एरिया में कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। ग्लाडा अधिकारियों के मौके पर पहुंचे कालोनाइजर मौके पर पहुंच गए।

आखिरकार ग्लाडा अधिकारियों को महज 5 कालोनियों पर कार्रवाई कर वापस लौटना पड़ा। इस एरिया में यह पहली बार नहीं हुआ है कि बीते साल भी कुछ इसी तरह बीच कार्रवाई छोड़ ग्लाडा अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा था। जब कालोनाइजर एकत्र होकर ग्लाडा की जेसीबी मशीन को घेर कर बैठ गए थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्लाडा अधिकारी लादिया, चूहड़पुर रोड,जस्सियां रोड पर बन चुकी दर्जनों अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के लिए निकले थे। इस बात की भनक अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों को लग गई। सभी एकजुट होकर इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंच गए। महज पांच अवैध कालोनी पर कार्रवाई करने के बाद ग्लाडा अधिकारियों को बीच में सब कुछ छोड़ वापस दफ्तर लौटना पड़ा। हैरानीजनक बात है कि कालोनाइजर के हौंसले इतने बुलंद है कि ग्लाडा अफसर भी इनके आगे नतमस्तक होकर चुपचाप वापस लौट रहे है।

अपनी पीठ थपथपाने के लिए मौके पर कुछ सूचना बोर्ड लगा रहे है। इसमें आम लोगों से इन कालोनी में जमीन नहीं खरीदने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन चंद घंटे बाद ही कालोनाइजर इन सूचना बोर्ड को उखाड़ फेंक अपना धंधा फिर से जमा रहे है। ग्लाडा अधिकारी के इस तरह की कार्रवाई पर बड़े सवालियां निशान लग रहे है, आखिरकार क्यों सरकारी बाबू पूरी तरह से कार्रवाई करने में असफल रह रहे है।

सीधी बात: हरशमिंदर सिंह, एसडीओ ग्लाडा

  • सवाल: शुक्रवार लादिया एरिया में कितनी कालोनी पर कार्रवाई की गई?
  • जवाब: पांच कालोनी तोड़ी गई।
  • सवाल: उस एरिया में तो दर्जनों अवैध कालोनी है बाकी पर कार्रवाई क्यो नहीं?
  • जवाब: कार्रवाई के दौरान लोग एकत्र हो गए थे, इसलिए बीच में छोड़ना पड़ा।
  • सवाल: इस तरह तो आप अवैध कालोनी को रोक नहीं पाएंगे?
  • जवाब: हम कालोनाइजर पर एफआइआर दर्ज करवाएंगे।
  • सवाल: कितनी कालोनी का रिकार्ड आपने हासिल कर लिया है?
  • जवाब: अगले हफ्ते तक काफी रिकार्ड हमारे पास आ जाएगा।
  • सवाल: जब तक रिकार्ड पुलिस तक पहुंचेगा, अवैध कालोनी बिक चुकी होंगी?
  • जवाब: हम पूरी कोशिश कर रहे है, इन्हें रोकने का

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement