देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 41 हजार से ज्यादा मामले, 541 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, NOI : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। देश भर में बीत 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 41,831 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते 541 मरीजों की जान गई, जबकि 39,258 लोगों ने संक्रमण को मात दी।
अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
इस वक्त कोरोना वायरस से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में-
बीते 24 घंटे में कुल नए केस: 41,831
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,258
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 541
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3,08,20,521
अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
इलाज करा रहे मरीज: 4.04 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!