Gold Smuggling Case: स्वप्ना सुरेश के खुलासे के बाद कांग्रेस-भाजपा ने खोला केरल सरकार के खिलाफ मोर्चा, सीएम विजयन का मांगा इस्तीफा
तिरुवनंतपुरम, NOI :- सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा पी विजयन व उनके परिवार के सदस्यों का नाम लिए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है।
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को केरल के सीएम के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा और कांग्रेस ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीएम पुलिस का दुरुपयोग जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
यूथ कांग्रेस और भाजपा की युवा मोर्चा इकाई ने किया प्रदर्शन
कोझिकोडे और कोट्टयम में यूथ कांग्रेस और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक मार्च भी निकाला गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी की हुई थी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Police detain Youth Congress workers protesting in demand of the resignation of Kerala CM Pinarayi Vijayan over a gold smuggling case, near the Secretariat in Thiruvananthapuram pic.twitter.com/ahdL2CrfaD
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!