अमेरिका के पूर्व राजनयिक का दावा- भारत 2030 तक दुनिया के हर क्षेत्र में होगा आगे
वाशिंगटन, NOI : भारत 2030 तक दुनिया के सभी क्षेत्रों में आगे होगा। इस देश में आगे बढ़ने की क्षमता है। यहां के युवा देश को आगे ले जाने में सक्षम हैं। अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारत में भविष्य की संभावनाओं को लेकर यह बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ भारत को जोड़ते हुए कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र मिलकर सब कुछ कर सकते हैं।
रिचर्ड वर्मा ने कहा, 'मैं आने वाले 2030 की तरफ देख रहा हूं, जब भारत हर क्षेत्र में आगे होगा। यह देश अधिक आबादी वाला है, यहां सबसे ज्यादा मध्यमवर्गीय लोग हैं। स्नातकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना और अर्थव्यवस्था है। सबसे ज्यादा सेलफोन और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। 60 करोड़ आबादी 25 साल से कम उम्र की है। कह सकते हैं कि यह देश युवाओं का है। ऐसी स्थिति में देश पूरी तरह संभावनाओं से भरा हुआ है।
भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा जिंदल यूनिवर्सिटी स्कूल आफ बैंकिंग एंड फाइनेंस में एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी के बल पर आप 2050 तक सभी लक्ष्य बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व राजनयिक ने भारत और अमेरिका के अच्छे संबंधों पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि दो बड़े लोकतांत्रिक देश मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। इसके परिणाम भी बहुत ही सार्थक होंगे।
वर्मा ने कहा कि मैंने भारत के हर राज्य की यात्रा की है, इन राज्यों में असीमित संभावनाएं हैं। यही कारण है कि मैं आप जैसे युवाओं को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!