Railways Jobs Case: बिहार-झारखंड में CBI और ED की रेड, आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी जारी
नई दिल्ली, NOI :- केंद्रीय जांच एजेंसी बिहार-झारखंड के अलावा कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने रेलवे में नौकरी घोटाले को लेकर रेड मारी है। सीबीआई ने राजद नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है।
छापेमारी राजद सांसद अशफाक करीम, राजद एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु में भी 17 जगहों पर छापेमारी जारी है।
झारखंड में अवैध खनन के मामले में छापेमारी की जा रही है। राजधानी रांची में सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है। एजेंसी प्रेम प्रकाश नाम के शख्स के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। साथ ही पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।
पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।
इससे पहले 19 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 1 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी इस मामले में 50 बैंक खातों में करोड़ों रुपये, कैश, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर को जब्त कर चुकी है।
सीबीआई नहीं, भाजपा की रेड- मनोज झा
जांच एसेंजियों की छापेमारी को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं।
मनोज झा ने आगे कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं...बिकाऊ नहीं है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!