PM Narendra Modi: लखनऊ में इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी प्रदेश की मजबूत कौशल प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर है।

NOI  डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देंगे। लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में दस मेधावियों को सम्मानित करेंगे। सम्मान के लिए देशभर से 52 मेधावियों का चयन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा है। प्रधानमंत्री पटना से सीधा लखनऊ पहुंचे और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। लखनऊ में इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी प्रदेश की मजबूत कौशल प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इनसे पहले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयन्त चौधरी शाम 5:50 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके बाद लखनऊ के सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6:07 बजे से अपनी बात रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष संबोधन शाम 6:17 बजे से होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्य संबोधन 6:24 बजे से होगा। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई प्रशिक्षुओं की सफलता पर विशेष फिल्म दिखाई जाएगी और शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के ऑल इंडिया टॉपर्स को प्रमाणपत्र मिलेंगे। इस कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार और युवाओं के हुनर पर विशेष फोकस रहेगा।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement