UPSC Recruitment 2022: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित
UPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
यूपीएससी द्वारा विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आयोग द्वारा आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान 25 रुपये का शुल्क भरना होगा, जो कि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए देय नहीं है। आवेदन से पहले भर्ती अधिसूचना और अप्लीकेशन पेज पर दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
UPSC Recruitment 2022: इन पदों के लिए हो रहे हैं आवेदन आमंत्रित
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिल्ली सरकार का ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट - 26 ड्रग्स इंस्पेक्टर
- रक्षा मंत्रालय का इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स (नेवी) - 1 सीनियर डिजाइन ऑफिसर (ग्रेड 1) इंजीनियरिंग
- गृह मामलों के मंत्रालय के सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री - 7 साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स)
- गृह मामलों के मंत्रालय के सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री - 3 साइंटिस्ट बी (नारकोटिक्स)
- गृह मामलों के मंत्रालय के सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री - 1 जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक)
- आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग - 13 असिस्टेंट आर्किटेक्ट
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिल्ली सरकार के आयुष डायरेक्टोरेट - 1 असिस्टेंट प्रोफेसर (आयुर्वेद)
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!