विजयपुरा (कर्नाटक), NOI :- कर्नाटक के विजयपुरा जिले के तिकोटा इलाके में एक लड़का और लड़की को प्यार करना काफी महंगा पड़ गया और युवक को जान गंवानी पड़ गई, साथ ही लड़की भी गायब है। दरअसल, तिकोटा से एक आनर किलिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पहले तिकोटा तालुक के घोसनगी गांव निवासी मल्लिकार्जुन भीमन्ना जमाखंडी का शव बरामद किया था।

सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, लड़के का शव एक बोरे में पड़ा था और वह सड़ी-गली अवस्था में मिला था। पुलिस ने बताया कि शव को बागलकोट जिले के हदरीहाला गांव के पास कृष्णा नदी के किनारे फेंका गया था। माता-पिता ने लड़के की टी-शर्ट से शव की पहचान कर ली है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की जिंदा है या उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसके बारे में जांच कर रही है।

                                               jagran

क्या है पूरा मामला


पुलिस की शुरुआती जांच के बाद आशंका है कि लड़की की भी हत्या कर दी गई होगी। जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था, उसे गांव की एक लड़की से प्यार हो गया था। लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती थी। लड़के-लड़की दोनों एक साथ विजयपुरा शहर में समय बिताते थे। इस बात की भनक लड़की के परिवार को लग गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य ने उसे लड़के के साथ संबंध जारी नहीं रखने की चेतावनी दी थी। साथ ही परिवार ने लड़के को भी चेतावनी दी कि वह लड़की को परेशान नहीं करे।

लड़की के परिवार पर हत्या का शक


हालांकि, दोनों ने परिवार की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और एक दूसरे के साथ मिलना-जुलना जारी रखा। इस मामले को बढ़ता देख, लड़के के माता-पिता ने उसका कालेज भी बदल दिया था। इसके बाद, 23 सितंबर को लड़का और लड़की घर नहीं लौटे। माता-पिता को लगा कि वे दोनों कहीं भाग गए हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत तिकोटा थाने में की थी। जांच कर रही पुलिस को 10 अक्टूबर को लड़के का शव मिला था। शव मिलने के बाद, लड़के के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार ने उसके बेटे की हत्या कर दी है और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement