जालंधर, NOI :- जालंधर में बड़ी वारदात सामने आई है। महितपुर में आग लगने सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य जल गए। जलने वालों में दो मासूम बच्चे, एक बुजुर्ग व दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि दामाद ने ही आग लगाई है। आरोपी नशे का आदी है।

आरोपित ने रात को पेट्रोल छिड़कर झुग्गी में आग लगा दी। मृतकों के शव नकोदर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 5 व 7 साल है। वहीं, लोगों को भी शक था कि मायके में रह रही पत्नी से नाराज पति ने सभी को सोते हुए जलाकर मार डाला है |

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति की नशे की आदत से काफी परेशान थी। थोड़े समय पहले ही वह अपने मायके आ गई थी। इसी को लेकर पति परेशान रहने लगा था। इस बात को लेकर गुस्से में आकर आरोपी ने रात को पेट्रोल डाल झुग्गी को आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपित ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया व फरार हो गया |

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement